कालका: जांच कमेटी की रिपोर्ट अनुसार अधिकारी, ठेकेदार, कर्मचारी फर्जीवाड़े में सम्मिलित,कालका में चेयरमैन कृष्ण लाल लांबा
नगर परिषद कालका के चेयरमैन कृष्ण लाल लांबा ने खुलासा करते हुए आज बताया कि पार्षदों की जांच कमेटी द्वारा सौंपी गई 5 पन्नों की जांच रिपोर्ट में नगर परिषद के अधिकारी, ठेकेदार व अन्य कर्मचारियों द्वारा कई कमियां पाई गई है। कुछ फर्जी रसीदें भी पाई गई है विशेषकर स्ट्रे कैटल, और स्ट्रे मंकी पकड़ने की जांच का रिपोर्ट में गहराई से खुलासा किया गया है।