शंकराचार्य बाल विद्या निकेतन में बाल उत्सव एवं व्यंजन मेले में विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन
झोतेश्वर। आज श्री शंकराचार्य बाल विद्या निकेतन, झोतेश्वर में आयोजित बाल उत्सव एवं व्यंजन मेले में सहभागिता कर नन्हे विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।
विद्यार्थियों की प्रतिभा, रचनात्मकता और आत्मविश्वास देखकर हर्ष हुआ। बच्चे राष्ट्र का भविष्य हैं। उनके लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, संस्कारयुक्त वातावरण एवं बेहतर अवसर सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता और जनप्रतिनिधि के रूप में दायित्व है।
इस अवसर पर विधायक महेंद्र नागेश, ब्रह्मचारी अचलानंद महाराज सहित जनप्रतिनिधिगण, पदाधिकारी, विद्यालय परिवार एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
Shri Shankaracharya Bal Vidya Niketan Jhoteshwar Mahendra Nagesh