राजनांदगांव: कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में कलेक्टर की मौजूदगी में जनदर्शन का किया गया आयोजन
राजनांदगांव कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर संजय अग्रवाल की मौजूदगी में आज साप्ताहिक जनदर्शन का आयोजन किया गया,जहां ग्रामीण एवं जन सामान्य से मुलाकात कर कलेक्टर ने उनकी शिकायतें एवं समस्याएं सुनकर उनके निराकरण करने अधिकारी कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिए,इस दौरान जिले के विभिन्न स्थानों से आए लोगों ने अपनी समस्याएं बताईं जिनका निराकरण करने निर्देश दिए गए।