राजनांदगांव: खोभा सोसाइटी में फर्जी ऋण आहरण के मामले को लेकर किसानों ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंच आज जिले के खोभा सोसाइटी के किसानों ने खोभा सोसाइटी में फर्जी ऋण आहरण के मामले में जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है।बड़ी संख्या में किसान कलेक्ट्रेट पहुंचे और बताया गया कि किसानों की बगैर जानकारी के लाखों रुपए आहरण कर लिया गया है,जिसकी जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग किसानों द्वारा की गई है।