राजनांदगांव: राजनांदगांव जिले के मोगरा बैराज से छोड़ा गया 10000 क्यूसेक पानी
राजनांदगांव जिले में बीते दो दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश से नदी नाले तूफान पर हैं,वहीं बैराजों का भी जलस्तर बढ़ा हुआ है जिसे देखते हुए राजनांदगांव जिले के मोगरा बैराज से 10000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।इसके साथ ही बैराज किनारे बसे गांवों और नदी किनारे बसे गांव में पानी को लेकर अलर्ट जारी किया गया है,लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है।