राजनांदगांव: जयस्तंभ चौक स्थित कांग्रेस भवन में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की जयंती और पुण्यतिथि के अवसर पर किया गया नमन
शहर के जयस्तंभ चौक स्थित कांग्रेस भवन में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की जयंती और पुण्यतिथि के अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ता पदाधिकारीयों द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया गया।इस दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बाल गंगाधर तिलक,क्रांतिकारी शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बिसाहू दास मंहत की पुण्यतिथि पर नमन किया गया।