राजनांदगांव: कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक,दिए आवश्यक दिशा निर्देश
राजनांदगांव कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज साप्ताहिक समय सीमा की बैठक लेकर समय सीमा के प्रकरणों की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।इस दौरान उन्होंने घुमंतू मवेशियों को हटाने और उनके पुनर्वास की व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ ही विभिन्न योजनाओं के संबंध में जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।