कहरा: सहरसा में रामनवमी पर्व को लेकर डीएम और एसपी ने की शांति समिति की बैठक
सहरसा जिले में रामनवमी पर्व को लेकर जिला प्रशासन की टीम अभी से ही अलर्ट मोड पर है। रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न करने के लिए सहरसा जिला समाहरणालय सभागार में जिलाधिकारी वैभव चौधरी और सहरसा एसपी हिमांशु कुमार के नेतृत्व में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई है। वही इस बैठक के दौरान रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने पर चर्चा किया गया।