कहरा: उत्पाद पुलिस ने छापेमारी कर 6895 बोतल कोरेक्स के साथ एक कारोबारी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
घटना सदर थाना क्षेत्र के संतनगर का है। जहां गुप्त सूचना पर उत्पाद पुलिस ने छापेमारी कर प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सिरप के साथ एक कारोबारी विकास कुमार को गिरफ्तार किया। जिसे सहरसा कोर्ट में पेशकर न्यायिक दंडाधिकारी के निर्देश पर जेल भेजा जा रहा है।