कहरा: सदर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीनियाँ चौक डुमरैल में युवक की मौत, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा
यह सहरसा सदर अस्पताल परिसर स्थित पोस्टमार्टम रूम है जहां मृतक युवक का पोस्टमार्टम करवाकर सदर थाना की पुलिस शव परिजनों को सौंपकर अग्रतर कार्रवाई में जुट गई। मृतक मधेपुरा जिला के झिटकिया निवासी युवक ललटू कुमार जो यहां रहकर पढ़ाई के साथ ट्यूशन करता था। जिसका शव संदिग्ध स्थिति में मिला। परिजनों ने घटना का वजह साजिश के तहद हत्या बताया।