कहरा: सौरबाजार थाना क्षेत्र के नया नगर रौता में शौच के लिए गए बच्चे की नहर में डूबने से मौत, शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया
सौरबाजार थाना क्षेत्र के नया नगर रौता वार्ड 15 मे नहर किनारे शौच करने गए एक बच्चे की नहर मे डूबने से मौत हो गई सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मृतक बच्चे के शव को पोस्टमार्टम को सदर अस्पताल भेज आगे की कार्रवाई मे जुट गई मृतक बच्चे की पहचान आर्यन कुमार के रूप मे हुई है जो सौरबाजार थाना क्षेत्र के नया नगर रौता वार्ड 15 निवासी रतन सादा का इकलौता पुत्र था