वारासिवनी: गोवर्धन पूजा पर वारासिवनी भक्ति में सराबोर, मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, जगह-जगह सजा अन्नकूट का भोग
गोवर्धन पूजा पर नगर के बड़ा राम मंदिर, सराफा बाजार स्थित हनुमान मंदिर एवं श्री माता लक्ष्मी मंदिर सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों पर अन्नकूट का आयोजन श्रद्धा के साथ किया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान की पूजा-अर्चना कर प्रसाद ग्रहण किया। विधायक, पूर्व विधायक, नगर पालिका अध्यक्ष सहित गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीणजन शामिल हुए। दिनभर मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही और