श्रीडूंगरगढ़: तीसरे चरण में सरपंच पद के लिए 88.63% मतदान, श्रीडूंगरगढ़ में हुआ सबसे अधिक मतदान
पंचायती राज आम चुनाव-2026 के तीसरे चरण में सरपंच पद के लिए मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। शाम 6 बजे तक तीन पंचायत समितियों में कुल 2,91,205 मतदाताओं ने मतदान किया, जो कुल 88.63 प्रतिशत रहा। लूणकरणसर में 1,38,977 मतदाताओं में से 1,23,041 ने वोट डाला और मतदान प्रतिशत 88.53 रहा। रीड़ी में 86,558 मतदाताओं में से 76,706 मतदाताओं ने मतदान किया, यहां मतदान प