गया टाउन सीडी ब्लॉक: दृष्टिबाधितों के सशक्तिकरण की पहल: गया समाहरणालय में डीएम ने स्मार्ट टैबलेट, स्टिक और हेडफोन बांटे
गया समाहरणालय परिसर में गुरुवार की दोपहर 1 बजे जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने चयनित 10 दृष्टिबाधित लाभार्थियों के बीच स्मार्ट टैबलेट, स्मार्ट स्टिक और हेडफोन का वितरण किया। जिसमें लाभार्थियों के चेहरे पर आत्मविश्वास और खुशी साफ झलक रही थी। इस मौके पर डीएम शशांक शुभंकर ने कहा कि बिहार सरकार दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए लगातार प्रयासरत है।