गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया के जीबी रोड में रेडीमेड कपड़ों की दुकान पर वाणिज्य कर विभाग की टीम ने की छापेमारी, दूसरे दिन भी जारी
राज्य वाणिज्य कर विभाग की टीम ने शहर के जीबी रोड में स्थित रेडीमेड कपड़े की दुकान अग्रवाल एंड संस में छापेमारी की है। दस अधिकारियों की टीम के द्वारा गुरुवार की दोपहर 1 बजे तक दूसरे दिन भी कार्रवाई जारी है। स्टॉक जांच , खरीद-बिक्री और टैक्स भुगतान की स्थिति का डाटा खंगाला जा रहा है। कार्रवाई खत्म होने के बाद टैक्स चोरी की स्थिति का पता चला सकेगा।