दतिया नगर: कलेक्टर ने स्कूल एसोसिएशन के साथ की बैठक, पुस्तक और शिक्षण सामग्री पर बनी सहमति
बैठक में अभिभावकों की सुविधा,शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता तथा अनावश्यक आर्थिक दबाव कम करने से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। सहमति बनी कि किताबें उचित मूल्य पर अलग-अलग दुकानों पर उपलब्ध हों, यूनिफॉर्म व्यवस्था अभिभावकहित में सरल और लचीली हो, ड्रेस पर स्कूल लोगो की अनिवार्यता न रहे तथा यदि आवश्यक हो तो उसकी उपलब्धता सहज रूप से कराई जाए.