जयपुर में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। बगरू गांव जाने की कोशिश कर रहे CJP के सह-संयोजक आशुतोष रांका और उनकी टीम का स्थानीय लोगों ने विरोध किया और उन्हें वहां से लौटना पड़ा।
CJP कार्यकर्ता शिवांगी शर्मा ने आरोप लगाया कि उनकी टीम के साथ बदसलूकी और हमला किया गया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को आतंकवादी और नक्सली तक कहा गया।
#jaipur #rajasthan #cjp #ashutoshranka #rajasthannews #politicalnews #protest #controversy #latestnews #primenewsnetwork