अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक महोदय उज्जैन जोन उज्जैन द्वारा ‘‘नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0‘‘ अभियान के तहत संदेश - ‘‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0‘‘ मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा युवाओं और समाज को नशें के घातक दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के लिए 15 से 30 जुलाई 2026 तक चलाया जा रहा एक विशेष जन-जागरूकता अभियान है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य एक स्वस्थ, सुरक्षित और नशामुक्त समाज का निर्माण करना है। नशा मुक्ति केवल किसी एक विभाग या पुलिस की मुहिम नहीं है, बल्कि यह हम पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। आइए, एकजुट होकर मध्यप्रदेश पुलिस के नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान से जुड़ें और अपने प्रदेश को नशामुक्त बनाने का दृढ़ संकल्प लें ।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Home Department of Madhya Pradesh
#Nashe_Se_Duri_Hai_Jaruri
#Neemuch
#नीमच
782 views | Neemuch, Madhya Pradesh | Jul 30, 2026