चित्तौड़गढ़: जिले में लावारिस शव के अंतिम संस्कार के बाद में अस्थियों का विसर्जन हरिद्वार में किया जाएगा तैयारियां प्रारंभ
चित्तौड़गढ़ जिले मे शिवसेना की ओर से लावारिस एवं असहाय लोगों की अकाल मृत्यु के बाद उनकी एकत्रित अस्थियों को हरिद्वार ले जाकर विसर्जन करने की तैयारियां प्रारम्भ कर दी गई है। शिवसेना जिला प्रमुख गोपाल वेद के अनुसार विगत 20 वर्षो से उनके नेतृत्व मे यह पुण्य एवं नेक कार्य अनवरत रूप से जनसहयोग एवं भामाशाह के सहयोग से पूर्ण होता है।हरिद्वार मे विसर्जन अगले माह होगा।