उनियारा: बालीथल में खाद नहीं मिलने से परेशान किसानों ने तालाबंदी कर किया प्रदर्शन
Uniara, Tonk | Sep 19, 2026 उनियारा उपखंड क्षेत्र के बालीथल में किसानों ने ग्राम सेवा सहकारी समिति पर तालाबंदी कर प्रदर्शन किया। किसानो का आरोप था कि खाद नहीं मिलने से वह परेशान हैं। डीएपी व यूरिया खाद की भारी किल्लत के चलते किसानों ने प्रदर्शन करते हुए चेतावनी दी की जब तक उन्हें खाद उपलब्ध नहीं कराया जाएगा तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा।