सतबरवा: रामगढ़ के एसडीएम बने सतबरवा बीडीओ-सीओ, लेस्लीगंज समेत ज़िले के कर्मियों ने दी भावभीनी विदाई
रामगढ़ जिला में एसडीएम बनने पर सतबरवा और लेस्लीगंज के बीडीओ-सह सीओ कृष्ण मुरारी तिर्की को सतबरवा प्रखंड कार्यालय के सभागार कक्ष में बुधवार शाम 8 बजे भावभीनी विदाई दी गई। उप प्रमुख कामाख्या नारायण यादव ने अध्यक्षता की, जबकि संचालन बीसीओ अरविंद कुमार ने किया।