बड़ौदा: हिन्दू सम्मेलन के प्रचार के लिए निकली बाइक रैली, 50 बाइकों ने आधा दर्जन गांवों में फैलाई जागरूकता
श्योपुर। जिले की बडौदा तहसील के ग्राम चन्द्रपुरा में 04 जनवरी को होने जा रहे विराट हिन्दू सम्मेलन के प्रचार प्रसार को लेकर शुक्रवार को दोपहर 03 बजे विशाल बाइक यात्रा निकाली गई जो क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक ग्रामों में पहंुची और हिन्दू समाज को हिन्दू सम्मेलन में आने के लिए निमंत्रित किया।