घाटमपुर: भाजपा का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन, आगामी 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों का आगाज
कस्बे के एक निजी गेस्ट हाउस में भारतीय जनता पार्टी के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से आगामी 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों का औपचारिक बिगुल फूंक दिया गया। सम्मेलन की शुरुआत "मेरा बूथ, सबसे मजबूत" अभियान के संकल्प के साथ हुई, जिसमें बूथ अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं को अपने-अपने बूथ को और अधिक मजबूत बनाने की जिम्मेदारी सौंपी