हज़ारीबाग: नगर निकाय चुनाव 2026: उपायुक्त ने डिस्पैच सेंटर का किया निरीक्षण
नगर निकाय चुनाव 2026 की तैयारियों को लेकर उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने संत कोलंबस कॉलेज स्थित डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान कर्मियों की तैनाती, सामग्री वितरण, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की समीक्षा करते हुए सभी व्यवस्थाएं समय पर दुरुस्त करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने कहा कि निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।