हज़ारीबाग: हजारीबाग में ₹4 लाख की ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का बड़ा एक्शन
हजारीबाग के बड़ा बाजार ओपी क्षेत्र में पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार लाख रुपये मूल्य की 38.80 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 10,100 रुपये नकद बरामद हुए हैं। गुप्त सूचना पर सदर एसडीपीओ अमित आनंद के नेतृत्व में छापामारी की गई। गिरफ्तार आरोपी मो. एजाज के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।