हज़ारीबाग: हजारीबाग में नशे का काला खेल बेनकाब, 38 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार
हजारीबाग पुलिस ने बड़ा बाजार ओपी क्षेत्र में एनडीपीएस एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 38.80 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर सिमरा रेस्ट हाउस के पीछे छापामारी की गई, जहां से नशा और 10,100 रुपये नकद बरामद हुए। आरोपी ने ईचाक से ब्राउन शुगर लाकर शहर में बिक्री करने की बात स्वीकार की है।