हज़ारीबाग: बड़कागांव: पूर्व मंत्री योगेंद्र साहू की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, साजिश की आशंका
पूर्व मंत्री योगेंद्र साहू की गाड़ी माइंस के पास कर्बला झुमरी टांड़ में अनियंत्रित होकर पलट गई।आशंका है कि अज्ञात व्यक्ति ने गाड़ी के चक्कों को क्षतिग्रस्त किया था।हादसे में योगेंद्र साहू बाल-बाल बच गए,जबकि गाड़ी में सवार तीन महिलाएं घायल हो गईं। घटना के बाद योगेंद्र साहू ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केरेडारी पहुंचाया।पुलिस मामले की जांच कर।