द्वारका जिला के एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वाड की पुलिस टीम ने लूट के मामले में वांटेड चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान दीपक के रूप में हुई है। इसकी तलाश नजफगढ़ पुलिस को काफी समय से थी। यह दिल्ली के प्रहलादपुर इलाके का रहने वाला है और पुलिस से बचने के लिए मजदूर के रूप में काम करता था।