सोहागपुर: ग्राम शोभापुर में बीती रात हाथी नाले में गिरी अज्ञात कार, सीसीटीवी वीडियो आया सामने, बाल-बाल बच्ची दो लोगों की जान
सोहागपुर के ग्राम शोभापुर में हाथी नाले में बीती रात लगभग 1:22 बजे एक अज्ञात कार अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कार में दो लोग सवार थे। राहत की बात यह रही कि दुर्घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और दोनों लोग सुरक्षित बाहर निकल आए। घटना की सूचना मिलते ही शोभापुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। चौकी प्रभारी द्वारा मामले की जांच