बक्सर: सतुआन मेला और मुंडन संस्कार के कारण बक्सर शहर में लगा जाम, गाड़ियां रेंगती रहीं
Buxar, Buxar | Apr 14, 2025 सतुआन मेला व बच्चों के मुंडन संस्कार के अवसर पर बक्सर शहर में पुरे दिन जाम लगा रहा। सुबह 11 बजे से हीं भीड़ बढ़ती गई। शुभ मुहूर्त के कारण भीड़ इतनी बढ़ गई है कि पुलिस चौकी से लेकर शहर के सभी रास्ते जाम हो गए। पुलिस के लाख प्रयास से वाहने रेंगती रही। इसमें लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि पुलिस भी मुस्तैद रही। सुरक्षा के बेहतर प्रबंध था।