स्वच्छता ही सेवा 2026 | बिहारशरीफ नगर निगम, नालन्दा
स्वच्छ भारत मिशन - शहरी 2.0 के अंतर्गत "स्वच्छता ही सेवा 2026" अभियान के तहत स्वच्छ भारत दिवस के अवसर पर दिनांक 02 अक्टूबर 2026 को बिहारशरीफ नगर निगम द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर नगर निगम परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर श्रीमती अनिता देवी, माननीया महापौर; श्रीमती आईशा शाहीन, माननीया उपमहापौर; श्री कृत्यानंद रंजन, नगर आयुक्त सहित सशक्त स्थायी समिति के माननीय सदस्य श्री धनंजय कुमार उर्फ पप्पू यादव, श्री संजय कुमार आजाद एवं श्री विनोद रविदास, माननीय वार्ड पार्षदगण, नगर प्रबंधक, सहायक लोक स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारियों द्वारा दोनों महान विभूतियों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई।
साथ ही, माननीया महापौर, उपमहापौर एवं नगर आयुक्त की अध्यक्षता में विशेष काउंसिल बैठक आयोजित की गई, जिसमें ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमावली (SWM Rules), 2026 के अंतर्गत 4-स्तरीय कचरा पृथक्करण एवं निस्तारण के प्रभावी क्रियान्वयन तथा जन-जागरूकता की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई।
इस अवसर पर नगर आयुक्त द्वारा उपस्थित जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं कर्मियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई तथा स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ बिहारशरीफ के निर्माण हेतु सामूहिक सहभागिता का संकल्प लिया गया।
इसके अतिरिक्त "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत नगर निगम परिसर में जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों द्वारा वृक्षारोपण किया गया।
CMO Bihar
Samrat Choudhary
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Bihar Sharif Nagar Nigam
4 views | Nalanda, Bihar | Oct 2, 2026