सैदपुर: नागपंचमी पर शिवालयों में गूंजे जयकारे, सैदपुर नगर में रंगमहल व महावीर घाट सहित विभिन्न स्थानों पर आयोजित हुए कुश्ती-दंगल
नागपंचमी पर्व पर मंगलवार को सैदपुर नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धालुओं ने पारम्परिक रूप से नाग देवता की पूजा-अर्चना की। सुबह से ही घरों की साफ-सफाई के बाद बड़ी संख्या में लोग शिव मंदिरों और अन्य देवालयों में दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे। श्रद्धालुओं ने पलास के पत्ते पर दूध और लावा चढ़ाकर नाग देवता का पूजन कर परिवार की सुख-शांति की कामना की।