महाराजगंज में ‘संविधान बचाओ, लोकतंत्र बचाओ’ के नारे, सपा कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन
महाराजगंज। चुनाव प्रक्रिया में वोटों को लेकर सामने आई कथित अनियमितताओं के विरोध में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने महाराजगंज जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने ‘संविधान बचाओ, लोकतंत्र बचाओ, वोट बचाओ, देश बचाओ’ के नारे लगाते हुए अपनी आवाज बुलंद की।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पुतले का दहन कर विरोध दर्ज कराया। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के साथ मतदाताओं के अधिकारों की पूरी तरह रक्षा किए जाने की मांग की।
सपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि वोट जनता का अधिकार, लोकतंत्र की ताकत और संविधान देश की पहचान है। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की कथित अनियमितता को दूर कर निष्पक्ष व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग उठाई।
Deoria, Deoria | Oct 8, 2026