जोधपुर: भगत की कोठी थाना पुलिस ने स्पा सेंटर पर दी दबिश, दिल्ली व यूपी की तीन महिलाएं और दो युवकों को किया गिरफ्तार
जोधपुर की भगत की कोठी थाना पुलिस ने एक और स्पा सेंटर पर दबिश दी।दबिश के दौरान पुलिस को वहां पर दिल्ली व यूपी की तीन महिलाएं और दो युवक मिले जिन्होंने पुलिस को देख हंगामा शुरू कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने यहां से राइका बाग निवासी भावेश शर्मा व चौपासनी हाउसिंग बोर्ड निवासी अविनाश राव को गिरफ्तार किया है।