जोधपुर: राजीव गांधी कॉलोनी पाल लिंक रोड पर शराब के लिए पैसे नहीं देने पर छात्र और उसके भाई पर जानलेवा हमला
राजीव गांधी कॉलोनी पाल लिंक रोड पर रहने वाले एक छात्र और उसके छोटे भाई के साथ सामाजिक तत्वों ने मारपीट की और जानलेवा हमले किए जाने के साथ कार में अपहरण किया। छोटे भाई को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।पीड़ित ने नामजद आरोपियों के खिलाफ चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाने में केस दर्ज करवाया है।चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना पुलिस आरोपियों की तलाश मे जुटी है।