जोधपुर: माता का थान स्थित गार्डन की पार्किंग में खड़ी बोलेरो हुई चोरी, पुलिस CCTV फुटेज से चोर का पता लगाने में जुटी
जोधपुर के माता का थान स्थित गार्डन की पार्किंग में खड़ी एक बोलेरो चोरी हो गई।गाड़ी मालिक बासनी तंबोलिया निवासी घनश्याम ने माता का थान थाने में केस दर्ज करवाया है और बताया कि माता का थान गार्डन की पार्किंग में बोलेरो खड़ी की थी सुबह आया तो उसकी बोलेरो गायब मिली। इस बारे में पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज से बोलेरो चोर का पता लगाने का प्रयास कर रही है।