जोधपुर: माचिया बायोलॉजिकल पार्क में सुनाई देगी बब्बर शेरों की दहाड़, वन कर्मियों में खुशी की लहर
माचिया बायोलॉजिकल पार्क में जल्द ही छत्तीसगढ़ के बब्बर शेरों की दहाड़ सुनाई देगी। एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत सेंट्रल जू अथॉरटी से अनुमति मिलने के बाद जोधपुर वन विभाग ने छत्तीसगढ़ के रायपुर नंदनवन जू से बब्बर शेरों का जोड़ा लाने की तैयारी शुरू कर दी है।लायन के जोड़े की एवज में जोधपुर वन विभाग दो जोड़े चिंकारा नंदनवन जू भेजेगा।