जोधपुर: बनाड़ थाना क्षेत्र में सीवर लाइन के लिए मजदूर लाने का बोलकर बाइक लेकर भागा बदमाश, पुलिस मामले की जांच में जुटी
जोधपुर के बनाड़ क्षेत्र में एक व्यक्ति को अपने घर पर सीवर लाइन के पाइप डलवाने की बात महंगी पड़ गई, जिस आदमी को पाइप डालने के लिए चुना वह उसकी बाइक लेकर भाग गया। पीड़ित आंगनवा मंडोर निवासी भंवरलाल माली ने बनाड़ थाने में इस बाबत केस दर्ज करवाया है।बनाड़ थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है