अशोक नगर: बिजली-खाद संकट पर किसानों का चक्काजाम, अशोकनगर-ईसागढ़ मार्ग पर ट्रैक्टरों से लगी वाहनों की लंबी कतारें
शुक्रवार सुबह 11:30 मिनिट पर अशोकनगर जिले के ईसागढ़ रोड स्थित तरावली चौराहे पर किसानों ने बिजली कटौती और खाद की किल्लत को लेकर चक्काजाम कर दिया। बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली और अन्य वाहनों के साथ सड़क पर उतर आए। इस प्रदर्शन के कारण अशोकनगर-ईसागढ़ मार्ग सहित आसपास के गांवों को जोड़ने वाले रास्तों पर यातायात पूरी तरह प्रभावित हुआ