किशनगंज: बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर पुलिस प्रेक्षक ने की समीक्षा बैठक
किशनगंज आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार को 12:30 बजे पुलिस प्रेक्षक दीपक हिलोरी एवं पुलिस अधीक्षक सागर कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, थानाध्यक्ष एवं वरीय पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया।