बिसवां: पिसावा थाना क्षेत्र में कुतुबनगर से दधनामऊ मार्ग पर पेड़ से लटकता मिला शव
Biswan, Sitapur | Apr 12, 2026 पिसावा थाना क्षेत्र में कुतुबनगर से दधनामऊ मार्ग पर एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, कुतुबनगर गढ़ी निवासी अजहर शाह के आम के बाग में शिवराज पुत्र सरजू का शव फंदे से लटकता हुआ पाया गया। परिजनों के मुताबिक, शिवराज बीती रात गेहूं की मढ़ई के लिए घर से निकाला था तब से वापस घर नहीं लौटा था।