कुंडा: शकरदहा गांव से ऑपरेशन प्रहार" के तहत गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार
बाघराय पुलिस ने "ऑपरेशन प्रहार" के अंतर्गत बड़ी कार्रवाई करते शकरदहा गांव से सोमवार शाम 4 बजे शिव कुमार प्रजापति को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के पास से 1.100 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में टीम ने उसे शकरदहा स्थित शारदा नहर पुलिया के पास से दबोचा। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है।