कुंडा: बाघराय के मकुनी फाटक सकरदहा से पुलिस ने दो अंतर्जनपदीय चोरों को गिरफ्तार किया, भेजा गया जेल
बाघराय के मकुनी फाटक सकरदहा से पुलिस ने दो अंतर्जनपदीय चोरों को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए गुरुवार दोपहर 3:00 बजे सीओ कुंडा ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त में सुरेंद्र गुप्ता उर्फ बंटी निवासी ग्राम सरायदली के अलावा अखिलेश वर्मा पुत्र रामदेव निवासी ग्राम कांपा है। इनके पास से चोरी की दो मोटरसाइकिल और देसी बम बरामद किया गया ।