कुंडा: बाघराय पुलिस ने गलगली तिराहे के पास चोरी के मामले में वांछित 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
बाघराय पुलिस ने गलगली तिराहे के पास से चोरी के मामले में वांछित दो अभियुक्तो को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए एएसपी ने बताया की शुक्रवारा को शाम 5 बजे दोनों की जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम सचिन सरोज पुत्र राकेश सरोज और दीपू सरोज पुत्र कमलेश सरोज निवासी ग्राम छजईपुर है। अभियुक्तो के पास से चोरी का गेहूँ ,1950/-और साइकिल बरामद।