कुंडा: सीओ जियाउलहक हत्याकांड में दोषी करार दिए गए बलीपुर गांव के 10 दोषियों को उम्रकैद की सज़ा, गांव में सन्नाटा, पुलिस तैनात
सीओ जियाउलहक हत्याकांड में दोषी करार दिए गए बलीपुर गांव के 10 दोषियों को सीबीआई की विशेष अदालत ने बुधवार शाम 6 बजे उम्रकैद की सज़ा सुनाई । सज़ा सुनाए जाने के पूर्व ही गांव में सन्नाटा पसरा रहा। मामले में फूलचंद यादव, पवन यादव, मंजीत यादव ,घनश्याम सरोज, राम लखन गौतम, छोटेलाल,राम आसरे,मुन्ना पटेल,शिवराम, जगत बहादुर को उम्रकैद की सज़ा सुनाई गई।