कुंडा: बाघराय पुलिस ने टेकी पट्टी जूनियर हाईस्कूल की ओर जाने वाली सड़क से 2 चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेजा
बाघराय पुलिस ने टेकी पट्टी जूनियर हाईस्कूल की ओर जाने वाली सड़क से 02 चोरों को गिरफ्तार किया है। गुरुवार शाम 4.15 बजे मामले की जानकारी देते हूए थानाध्यक्ष ने बताया की चोरो के पास से चोरी के 04 सेट लोहे के पिलर फर्मा बरामद किया गया है।गिरफ्तार अभियुक्त का नाम रवि मिश्रा उर्फ अमित पुत्र कृष्णा प्रसाद मिश्र निवासी ग्राम सिलावटपुर के अलावा आतीश कुमार शर्मा है।