हसनपुरा: हसनपुरा 11लीटर देशी चुलाई शराब के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार
हसनपुरा प्रखंड के एमएच नगर थाने के पीटीसी दुर्गेश कुमार ने विभिन्न गांवों में छापेमारी कर 11 लीटर देशी चुलाई शराब के साथ दो धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार धंधेबाजों में हसनपुरा से बिनोद चौधरी व उसरी खुर्द से विजय चौधरी शामिल है। पुलिस ने उक्त दोनों धंधेबाजों के पास से 11 लीटर देशी चुलाई शराब बरामद किया है।