पंडारक: पंडारक के दरवे भदौर में श्री श्री 1008 लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का आयोजन, कई श्रद्धालु हुए शामिल
Pandarak, Patna | Apr 25, 2026 पंडारक प्रखंड अंतर्गत दरवे भदौर गाँव में आयोजित श्री श्री 1008 लक्ष्मी नारायण महायज्ञ इन दिनों श्रद्धा और भक्ति का केंद्र बना हुआ है। इस आध्यात्मिक आयोजन ने पूरे क्षेत्र के माहौल को भक्तिमय कर दिया है। इस महायज्ञ का आयोजन मुख्य रूप से शांति, लोक कल्याण और सामाजिक समरसता के लिए किया गया है।