थानागाजी: थानागाजी आदिवासी छात्रावास में गैस संकट, 15 दिन से छात्राओं को घर भेजा गया
थानागाजी के आदिवासी छात्रावास में एलपीजी गैस और आटे का स्टॉक पूरी तरह खत्म होने से छात्राओं को समय पर भोजन नहीं मिल पा रहा है। स्थिति बिगड़ने पर प्रबंधन ने पिछले 15 दिनों से छात्राओं की छुट्टी कर उन्हें घर भेज दिया। स्कूल में बालिकाओं की लगातार अनुपस्थिति से नामांकन घटने की चिंता बढ़ गई।