#अलीगढ़ में पंडित केशव देव गौतम का बड़ा आरोप, ‘पुलिस ने प्रताड़ित किया तो बच्चों समेत आत्मदाह करूंगा’, सांसद सतीश गौतम समेत कई लोगों को ठहराया जिम्मेदार,अलीगढ़ में भ्रष्टाचार विरोधी सेना एवं राष्ट्रीय सनातन सेना के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित केशव देव गौतम ने एक वीडियो जारी कर अलीगढ़ पुलिस और सांसद सतीश गौतम पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि राजनीतिक द्वेष के चलते उन्हें और उनके बच्चों को फर्जी मुकदमों में फंसाने की साजिश की जा रही है। गौतम ने आरोप लगाया कि बिना वारंट या नोटिस के गिरफ्तारी कर जेल भेजे जाने की आशंका है। उन्होंने बच्चों के साथ किसी अनहोनी या अपनी हत्या की स्थिति में संबंधित लोगों को जिम्मेदार ठहराया। साथ ही वीडियो को अधिक से अधिक शेयर करने की अपील की है।
#Aligarh #UPPolice #SatishGautam #AligarhPolice #BreakingNews
Koil, Aligarh | Sep 6, 2026